Bhagalpur , Bharat Varta reporter
कोरोना काल में लगातार झूठी खबरें या अफवाह भी प्रचारित हो रही हैं. यहां तक कि कई लोगों के मरने की भी अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. ताजा मामला भागलपुर के जनता दल यू के सांसद अजय मंडल से जुड़ा है. उनके बारे में शुक्रवार को यह अफवाह तेजी से फैली कि अब वह नहीं रहे. उनका निधन हो गया है.
अफवाह इतनी फैल गई कि उन्हें और उनके लोगों को लगातार फोन आने लगे. इसके बाद सांसद को पुलिस के पास शिकायत दर्ज करानी पड़ी . उन्होंने एसएसपी नताशा गुड़िया को इसकी जानकारी दी और अफवाह फैलाने वाले पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया. एसएसपी को दिए आवेदन में सांसद अजय मंडल ने लिखा है कि 12 मई 2021 को सूरज शर्मा ने यह गलत अफवाह फैलाई है कि भागलपुर के सांसद अजय मंडल कोरोनावायरस संक्रमित हो गए हैं और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है.
सांसद बोले उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बेतुकी बातों को सोशल मीडिया पर डालने से उनके व्यक्तिगत और मानसिक छवि पर प्रतिकूल असर पड़ा है.. उन्होंने इस प्रकार के पोस्ट को हटवाने और ऐसा करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की है.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More