
Bharat varta desk
चिराग पासवान से अलग हुए पांचों सांसदों की गुट वाली लोजपा ने अभी दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करके
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान को कार्यकारी अध्यक्ष चुन किया है. बनिया उपाध्यक्ष होने के कारण यह बैठक सूरजभान नहीं बुलाई थी.बताया जा रहा है कि चार-पांच दिनों के भीतर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करके स्थाई राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा. इस बीच जो बैठक होंगी उसकी अध्यक्षता सुरजभान करेंगे.
चिराग भी करेंगे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
दूसरी और चिराग पासवान की खेमे वाली लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी थोड़ी देर बाद होने वाली है. लोजपा के संविधान के अनुसार अभी चिराग पासवान ही राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. इस बैठक में कार्यकारिणी के पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़ेंगे. कुछ पदाधिकारी दिल्ली पहुंचे हैं जो चिराग पासवान के आवास पर बैठक में शामिल होंगे. यह भी बताया जा रहा है कि चिराग राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ देर रात से कई बैठकें कर चुके हैं. वे लगातार पार्टी के पुराने और रामविलास पासवान के नजदीकी संगठन पदाधिकारियों के साथ इस बात का मंथन कर रहे हैं कि कैसे पार्टी को बचाया जा सके. यह भी बताया जा रहा है कि चिराग पासवान इस बैठक में पांचों सांसदों को पार्टी से निष्कासित करने की कार्रवाई भी कर सकते हैं.
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More