बड़ी खबर

‘सर्वे सन्तु निरामयाः’ की कामना के साथ पहुंच रही कोरोना वैक्सीन

News N Live Desk: देशभर में 16 जनवरी से कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पहले चरण का टीकाकरण शुरू होने वाला है। इसके लिए वैक्सीन की खुराकों को आज पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट से फ्लाइट के जरिए अलग-अलग राज्यों में भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, कुल 9 फ्लाइटों से ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन, जिसे सीरम ने बनाया है उसे 13 शहरों में भेजा गया। कहीं-कहीं वैक्सीन का कंसाइनमेंट पहुंच भी गया है। टीकों के डिब्बों पर सबके रोगमुक्त रहने की कामना ‘सर्वे सन्तु निरामयाः’ की गई है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया था कि आज एयर इंडिया, स्पाइसजेट, इंडिगो की 9 फ्लाइट्स पुणे से उड़ान भरेंगी। ये कोरोना वैक्सीन की 56.5 लाख खुराक लेकर 13 अलग-अलग शहरों में जाएंगी। इसमें दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलांग, अहमदाबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, पटना, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ शामिल हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

6 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

7 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago