सरकार ने संविदाकर्मियों के जख्म पर लगाया मरहम

पटना संवाददाता: दो दिन पहले बिहार सरकार ने संविदा कर्मियों के लिए जारी नई गाइडलाइन में कहा था कि एक नोटिस और एक महीना का वेतन देकर संविदाकर्मियों को कभी भी हटाया जा सकता है. वे सरकारी कर्मी नहीं माने जाएंगे. इसके साथ और भी कई व्यवस्थाएं की गई थी जिनका जबरदस्त विरोध शुरू हो गया. इसके बाद सरकार ने संविदा कर्मियों के जख्म पर मरहम लगाने की कोशिश की है. रविवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर सफाई दी गई और कई ऐसी बातें कही गई जिससे संविदाकर्मी राहत महसूस करें.

प्रेस रिलीज के अनुसार के संविदाकर्मियों के मानदेय का प्रत्येक साल पुनरीक्षण होगा. विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित कमिटी क्या काम करेगी . पहले से संविदाकर्मियों को मिल रही सुविधाओं में कोई कटौती नहीं होगी. आगे संविदा पर नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को और कई नई सुविधा दी जाएगी.
सामान्य प्रशासन विभाग का दावा है कि आगे संविदा पर नियुक्त होने वालों को उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा ओं का लाभ मिले इसके लिए ही पुरानी नियमावली में संशोधन करते हुए 22 जनवरी 2021 को नए संकल्प जारी किए गए है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी रिलीज में यह भी कहा गया है कि संशोधित संकल्प में सेवानिवृत्ति की तिथि या नियमित नियुक्ति होने तक संविदा कर्मी बने रहेंगे. उन्हें अवकाश, प्रत्येक वर्ष मानदेय पुनरीक्षण, अनुग्रह अनुदान, सेवा अभिलेख रखना, यात्रा व्यय, अपील का प्रावधान, कर्मचारी, भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा, कार्य का वार्षिक मूल्यांकन और सभी कई प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी. कुल मिलाकर रिलीज में संविदा कर्मियों के संबंध में जारी नई गाइडलाइन की बातों को ही अच्छे ढंग से परोसा गया है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago