
पटना: चर्चित समाजसेवी एवं बिहार में रक्तदान मुहिम के प्रणेता मुकेश हिसारिया को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में कला संस्कृति प्रकोष्ठ के द्वारा ‘अटल सम्मान’ प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद रामकृपाल यादव ने उन्हें सम्मानित किया। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने मुकेश हिसारिया को ‘अटल सम्मान’ मिलने पर बधाई दी है।
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने मुकेश हिसारिया को प्रेषित अपने बधाई संदेश में कहा है कि आपकी कार्यक्षमता, सक्रियता तथा समाजसेवा एवं जनकल्याण के प्रति निष्ठा का ही प्रतिफल है कि आज आप इस मुकाम को हासिल करने में सफल रहे हैं। आपकी इस सफलता से पूरा मारवाड़ी समाज गौरवान्वित है।
अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान भी कर चुके हैं सम्मानित
बता दें कि मुकेश हिसारिया विगत लगभग 30 वर्षों से रक्तदान मुहिम चलाकर अब तक हजारों लोगों की प्राण रक्षा कर चुके हैं। उनके इस मुहिम के लिए आमिताभ बच्चन ने भी ‘केबीसी’ शो में आमंत्रित कर सम्मानित किया था। अभिनेता शाहरुख खान ने भी अपने एक फिल्म प्रमोशन के दौरान मुकेश हिसारिया को आमंत्रित कर सम्मानित किया था। मुकेश हिसारिया पटना की एक चर्चित समाजिक संस्था मां वैष्णव देवी सेवा समिति के भी कोर सदस्य हैं। मां वैष्णो देवी सेवा समिति के द्वारा पटना में एक ब्लड बैंक भी शुरू किया जा रहा है।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More