बड़ी खबर

सड़क पर ट्रकों का कहर, नालंदा में 15 लोगों को रौंदा, 8 की मौत


भारत वार्ता डेस्क: बिहार की सड़कों पर ट्रकों का तांडव जारी है. सड़कों पर यमराज बन कर दौड़ रहे ट्रक आए दिन लोगों को मार रहे हैं. कल गोपालगंज में ट्रक ने कार को रौंद दिया जिससे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई. आज नालंदा में एक बड़ा हादसा हुआ है. एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे मिठाई दुकान को ऐसा रौंदा कि 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई. करीब 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घटना तेल्हाड़ा इलाके के ताड़पर मैं हुई है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल कर दिया है.लोगों ने थाने का भी घेराव किया और वहां पत्थरबाजी की है. लोगों का आरोप है कि पुलिस केवल बड़ी गाड़ियों से वसूली में मस्त रहती है. बेकाबू ट्रक की गति पर पुलिस का कोई ध्यान नहीं रहता है. हाईवे पर पुलिस की पेट्रोलिंग केवल पैसे वसूली के लिए की जाती है. पुलिस की उदासीनता के कारण ट्रकों की मनमानी जारी है और आए दिन वह लोगों की जान सड़क पर ले रहे है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

कर्तव्य पथ पर पीएम मोदी, संस्कृति और सामरिक ताकत का प्रदर्शन

Bharat varta Desk भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी विकास यात्रा,… Read More

3 hours ago

शिबू सोरेन को पद्मभूषण, धर्मेंद्र समेत 131 हस्तियों को पद्म सम्मान, बिहार के तीन लोग शामिल

Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों… Read More

19 hours ago

डीजी कुंदन कृष्णन को गैलंट्री मेडल, बिहार- झारखंड के ये पुलिस अधिकारी राष्ट्रपति से सम्मानित

Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार 22 पुलिस पदाधिकारी और… Read More

1 day ago

सीएम नीतीश के समृद्ध यात्रा के दौरान विस्फोट, एक की मौत

Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More

4 days ago

आईएएस संजीव दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर

Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More

5 days ago

नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More

6 days ago