
Bharat Varta desk:
बिहार की राजधानी पटना में नया सचिवालय के ठीक पास स्थित विश्वेश्वरैया भवन में भीषण आग लग गई है। इस बहुमंजिला भवन में बिहार सरकार के तमाम इंजीनियरिंग विभागों के कार्यालय संचालित होते हैं। तीसरी और पांचवी मंजिल आग की चपेट में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि इन मंजिलों पर लघु जल संसाधन, ग्रामीण कार्य और योजना विभाग के कार्यालय हैं। इन विभागों के कामकाज और घपले -घोटाले किसी से छिपे नहीं हैं। ऐसे में आग लगने पर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
सुबह में जब आग लगी तो सभी विभाग के कर्मचारी और अधिकारी यहां पहुंचे हैं। आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग लगने के कारणों के संबंध में अभी ठीक-ठीक पता नहीं चला है। यहां मरम्मत कार्य चल रहे हैं। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात कर रहे हैं।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More