देश दुनिया

सऊदी अरब 4 अक्टूबर से शुरू होने वाली है उमरा तीर्थयात्रा

नईदिल्ली: सऊदी अरब में कोरोना महामारी के मद्देनजर भारत, ब्राजील और अर्जेंटीना से आने वाली हवाई उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। देश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार इन देशों की 14 दिन पहले की गई यात्रा करने वाले लोगों की देश में आने पर रोक लगा दी गई है।
समाचार एजेंसी एसपीए ने बताया कि कोरोनावायरस महामारी के कारण सात महीने के अंतराल के बाद सऊदी अरब सरकार ने 4 अक्टूबर से शुरू होने वाले उमरा तीर्थयात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों को देश के अंदर रहने की अनुमति दे दी है।

पिछले साल उमरा के लिए 19 लाख लोगों ने की थी यात्रा

उमरा मक्का और मदीना में की जाने वाली एक तीर्थ यात्रा है। पिछले साल 19 लाख लोगों ने यह पवित्र यात्रा की थी ।हालांकि वर्ष 2020 में कोरोना वायरस महामारी के चलते सिर्फ एक हजार लोगों ने यात्रा की है।
सऊदी अरब ने मार्च में उमरा पर रोक लगा दी थी।
सऊदी अरब एक साल में हज और उमरा से लगभग 12 बिलियन अमरीकी डॉलर की कमाई करता है।

इस प्रकार होगी यात्रा

पहले चरण के दौरान 4 अक्टूबर से सिर्फ सऊदी अरब के लोगों को मस्जिद में आने की इजाजत मिलेगी। एक दिन में आने वाले लोगों की संख्या 6 हजार होगी।

18 अक्टूबर से दूसरा फेज शुरू होगा. दूसरे फेज के दौरान भी सिर्फ सऊदी अरब के लोगों को मस्जिद में एंट्री मिलेगी लेकिन इस दौरान कुल 65 हजार लोगों को मस्जिद में आने की इजाजत मिलेगी।

तीसरे फेज में एक नवंबर से सऊदी अरब के बाहर रहने वाले लोगों को भी उमरा के लिए आने की इजाजत मिलेगी। इस दौरान एक दिन में कुल 80 हजार लोगों को यहां आने की इजाजत मिल सकती है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

3 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

3 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago