Categories: बड़ी खबर

संसद में भी कोरोना का असर, मास्क लगाकर राज्यसभा पहुंचे पीएम मोदी

Bharat Varta Desk : चीन में कोरोना से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं, जिसके बाद भारत सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। संसद के दोनों सदनों में आज कोरोना अलर्ट का असर दिखाई दिया। लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला और राज्यसभा के स्पीकर जगदीप धनखड़ भी मास्क लगाए हुए दिखाई दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मास्क पहनकर संसद पहुंचे। हालांकि कई सांसद ऐसे भी थे, जिन्होंने मास्क नहीं पहना हुए थे। इसके बाद लोकसभा में ओम बिड़ला ने कहा कि कोविड-19 के पिछले अनुभवों को देखते हुए हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है, जिसके बाद उन्होंने सभी से मास्क पहनने के लिए कहते हुए बताया कि सभी के लिए गेट पर मास्क उपलब्ध करा दिए गए हैं।

इसके साथ ही राज्यसभा में भी सभी सदस्यों से मास्क पहने के लिए स्पीकर जगदीप धनखड़ ने अपील की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कोरोना को लेकर दोनों सदनों में बयान देंगे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago