
60 से 80% तक भोजन सामग्री की कीमत बढ़ी
नई दिल्ली संवाददाता: भारतीय संसद की कैंटीन के खाने में मिलने वाली सब्सिडी समाप्त कर दी गई है इसके बाद खाद्य सामग्रियों की कीमत तीन गुना तक बढ़ गई है। इसके बाद अब नई रेट लिस्ट के हिसाब से कैंटीन में नॉनवेज बफे के लिए 700 रुपए खर्च करने होंगे। चिकन बिरयानी 100 रुपए, चिकन करी 75 रुपए, प्लेन डोसा 30 रुपए, मटन बिरयानी 150 रुपए में मिलेगी। अब वेजिटेबल पकौड़े 50 रुपए मैं मिलेंगे
इसके नाश्ते में पूड़ी भाजी, पनीर पकौड़े, खिचड़ी और सलाद के लिए 50 रुपए खर्च करना होगा, जबकि चाय के लिए 5 रुपए, समोसे के लिए 10 रुपए और उपमा के लिए 25 रुपए लगेंगे। डोसा 60 रुपए का होगा।
शाकाहारी थाली की कीमत 35 रुपए से बढ़कर 100 रुपए हो गई है। कैंटीन में मिलने वाली सबसे सस्ती चीज रोटी होगी, जो कि तीन रुपए में मिलेगी। सर्वे के मुताबिक सब्सिडी समाप्त किए जाने से लोकसभा सचिवालय को सालाना 8 करोड़ रूपये की बचत हो सकेगी।
पहले सभी प्रकार के भोजन आइटम पर 60 से 80 फीसदी तक सब्सिडी दी जाती थी।
संसद की कैंटीन को पहले नॉर्दर्न रेलवे संचालिकृत करती थी। हालांकि, अब इसे भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) संसद की कैंटीनों का संचालन करेगा।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More