
Oplus_131072
Bharat varta Desk
7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। इस कैबिनेट में कुल 35 मंत्री शामिल हैं, जिसमें भाजपा (15), जदयू (13) और अन्य NDA सहयोगियों (HAM, लोजपा-रामविलास, राष्ट्रीय लोक मोर्चा) को जगह दी गई है। मंत्रिमंडल में नए चेहरों में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी शामिल हैं।
मंत्री बनाने में सामाजिक समीकरण को साधने की भरपूर कोशिश की गई है। हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। सबसे महत्वपूर्ण यह कि ब्राह्मण कोटे के मंत्री मंगल पांडेय को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और उनकी जगह पर गोपालगंज के बैकुंठपुर के तेज तर्रार विधायक और कुशल संगठनकर्ता मिथिलेश तिवारी को मंत्री बनाया गया है। मंगल पांडे का कार्यकाल विवादों में रहा और स्वास्थ्य मंत्री के रूप में लंबे समय तक उन्होंने काम किया मगर कोई परफॉर्मेंस नहीं दिखा पाए। उनके समय में स्वास्थ्य व्यवस्था काफी चरमराई।
मिथिलेश तिवारी के अलावे मिथिलांचल से आने वाले नीतीश मिश्र को भी मंत्री बनाया गया है।
बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), हम और आरएलएम को मिलाकर बने मंत्रिमंडल में लगभग हर प्रमुख जातीय और सामाजिक वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। सबसे अधिक हिस्सेदारी बीजेपी के खाते में गई है। बीजेपी कोटे से भूमिहार, राजपूत, यादव, वैश्य, दलित और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के नेताओं को जगह दी गई है। पहले उपमुख्यमंत्री रह चुके विजय कुमार सिन्हा और इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र भूमिहार समाज का प्रतिनिधित्व करेंगे। राम कृपाल यादव को यादव वर्ग, केदार गुप्ता को कानू समाज और रमा निषाद को मल्लाह समाज से प्रतिनिधित्व मिला है।
वहीं जेडीयू ने भी अपने सामाजिक समीकरण को साधने की कोशिश की है। निशांत कुमार और श्रवण कुमार के जरिए कुर्मी समाज को प्रतिनिधित्व मिला है। अशोक चौधरी, सुनील कुमार और रत्नेश सदा दलित चेहरे के तौर पर शामिल किए गए हैं। जमा खान अल्पसंख्यक समाज का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि मदन सहनी, शीला मंडल, दामोदर राउत और बुलो मंडल जैसे नेताओं के जरिए अति पिछड़ा वर्ग पर विशेष फोकस दिखा है। गंगोता समाज से आने वाले नवगछिया इलाके के विधायक बुलो मंडल को मंत्री बनाया जाना भी अहम मान जा रहा है।
एलजेपी (रामविलास) की ओर से संजय पासवान और संजय सिंह को कैबिनेट में जगह मिली है। वहीं हम पार्टी से संतोष मांझी मंत्री बनाए गए हैं। आरएलएम कोटे से दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
बिहार कैबिनेट में सीएम, डिप्टी सीएम मिलाकर पूरे 35 मंत्री, एक सीट खाली रखी गई
बिहार को मिले सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव के साथ 32 मंत्री।
सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री
विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री
बिजेंद्र प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री
श्रवण कुमार
विजय कुमार सिन्हा
दिलीप कुमार जायसवाल
निशांत कुमार
लेशी सिंह
रामकृपाल यादव
नीतीश मिश्रा
दामोदर रावत
संजय सिंह टाइगर
अशोक चौधरी
भगवान सिंह कुशवाहा
अरुण शंकर प्रसाद
मदन सहनी
संतोष कुमार सुमन
रमा निषाद
रत्नेश सदा
कुमार शैलेंद्र
शीला कुमारी
केदार प्रसाद गुप्ता
लखेंद्र कुमार रौशन
सुनील कुमार
श्रेयसी सिंह
जमा खान
नंद किशोर राम
शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल
प्रमोद कुमार
श्वेता गुप्ता
मिथिलेश तिवारी
रामचंद्र प्रसाद
संजय कुमार सिंह
संजय कुमार
दीपक प्रकाश
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More