
पटना संवाददाता: बिहार में संविदा यानी ठेके पर बहाल लोग सरकारी सेवक नहीं माने जाएंगे. एक नोटिस पर उनकी नौकरी खत्म होगी.
नितीश सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार संविदा पर बहाली के लिए स्थाई नियुक्ति वाली ही योग्यता लागू होगी मगर स्थाई नियुक्ति वाली कोई सुविधा उन्हें नहीं मिलेगी. उनकी बहाली खाली पदों पर ही होगी मगर सरकारी सेवक वाली सुविधा का दावा भी कभी नहीं कर पाएंगे. यह भी शर्त लगाया गया है कि वह भविष्य में सेवा नियमित करने का भी दावा नहीं कर सकेंगे. जब तक नियमित नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक उनसे काम लिया जाएगा. नियमित नियुक्ति में संविदा वाले को प्राथमिकता मिलेगी. उनकी मृत्यु पर आश्रितों को 4 लाख का अनुदान मिलेगा.
गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि उनका मानदेय विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी तय करेगी. लेकिन इन सब में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि एक माह की नोटिस या मानदेय देकर उन्हें सेवा से हटाया जा सकेगा.
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More