
इंडिया मिशन के प्रथम सेक्रेटरी मिजितो विनितो ने कहा आतंकवादियों की पनाह स्थल है पाकिस्तान
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने शुक्रवार संयुक्त राष्ट्र संघ को संबोधित करते हुए भारत के खिलाफ काफी जहर उगला है। संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भारतीय प्रतिनिधि मिजितो विनितो ने पाकिस्तान के पीएम के भाषण शुरू करते ही सभा का वॉकआउट कर दिया। इमरान खान ने भारत के आंतरिक मामलों पर बयान दिया जिसके विरोध में भारत के प्रतिनिधि द्वारा यह कदम उठाया गया।
वहीं, पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के भाषण के बाद ‘राइट टू रिप्लाई’ का इस्तेमाल कर भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा, ‘केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।’ भारत ने कहा, ‘कश्मीर में जो एकमात्र विवाद बचा है वो पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्ज़ाया गया हिस्सा है। पाकिस्तान अवैध कब्ज़े वाले वो सभी हिस्से खाली कर दे।
भारत की ओर से पाकिस्तान को जवाब देते हुए इंडिया मिशन के प्रथम सेक्रेटरी मिजितो विनितो ने कहा कि इमरान खान ने खुद पाकिस्तान की संसद में ओसामा बिन लादेन को ‘शहीद’ करार दिया था। यही नहीं, पाकिस्तानी पीएम ने 2019 में अमेरिका में माना था कि उनके देश में 30 से 40 हजार आतंकियों के ट्रेनिंग दी गई। फिर उन्हें भारत खासतौर जम्मू कश्मीर में और अफगानिस्तान में आतंकवाद फैलाने के लिए भेजा गया।
मिजितो विनितो ने आगे बताया कि पाकिस्तान में हिंदुओं, ईसाईयों और सिखों के साथ ही अन्य धार्मिक, नस्लीय समूह के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, जबरन उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान अपने आंतरिक समस्याओं को पहले सुलझाए।
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More