देश दुनिया

संपूर्ण विश्व जा रहा एक कठिन दौर में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी

विश्व स्वास्थ्य संगठन का दावा हर 10 व्यक्ति में एक व्यक्ति संक्रमित

नईदिल्ली : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक चिंताजनक दावा किया है. में आपातकालीन सेवाओं के प्रमुख ने कहा है कि विश्व भर में प्रत्येक दस में से एक व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित हो सकता है. कोविड-19 पर सोमवार को हुई 34 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड की बैठक में डॉ. माइकल रेयान ने कहा कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में यह संख्या अलग-अलग हो सकती है, लेकिन आखिर में इसका मतलब यही है कि दुनिया की एक बड़ी आबादी खतरे में है.

विशेषज्ञ पहले से ही कहते रहे हैं कि संक्रमण के जितने मामलों की संख्या बताई जा रही है, वास्तव में उससे ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हैं.

दुनिया जा रही एक कठिन दौर में

उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी अभी जारी रहेगी, लेकिन इसी के साथ इसको फैलने से रोकने के लिए आज दुनियाभर में बचाव उपकरण मौजूद हैं.

कई हिस्सों में तेजी से फैल रही महामारी

रेयान ने कहा कि कोरोना महामारी लगातार फैलती जा रही है और यह विश्व के कई हिस्सों में तेजी से बढ़ रही है. दक्षिण-पूर्व एशिया में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, तो वहीं यूरोप और पूर्वी भूमध्यसागर में इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ा है. इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने इस जानलेवा बीमारी को मात दी है और आगे भी बहुत से लोगों की जान बचाई जा सकती है.

दुनियाभर में 3.52 करोड़ लोग पॉजिटिव

बता दें कि दुनियाभर में करीब 3.52 करोड़ लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और अब तक लगभग 10 लाख से ज्यादा मौत हो चुकी हैं. वहीं 2.45 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं. इस बीच भारत की बात की जाए तो पिछले 24 घंटों में 74,442 नए मामलों के साथ भारत में पॉजिटिव मामलों की संख्या 66 लाख के पार पहुंच चुकी है और एक दिन में 903 नई मौतों के साथ मौत का आंकड़ा 1.03 लाख के ऊपर जा चुका है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

3 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

4 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago