
Bharat Varta Desk: बिहार में दैनिक जागरण के संपादक रहे वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र दीक्षित नहीं रहे। आज कानपुर में उनका निधन हो गया। वह मूल रूप से कानपुर के ही रहने वाले थे। उत्तर प्रदेश के कई अखबारों में उन्होंने काम किया था। दैनिक जागरण के पहले वे हिंदी दैनिक आज के कानपुर संस्करण के संपादक रहे। बिहार में दैनिक जागरण को लॉन्च करने वाले संपादक शैलेंद्र दिक्षित ही थे। दैनिक जागरण से रिटायर होने के बाद वह पटना में रहकर एक न्यूज़ पोर्टल चला रहे थे। लेकिन कानपुर से उनका गहरा लगाव था। वे कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके निधन की खबर सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से फैल रही है। बिहार के कई पत्रकारों ने उन्हें फेसबुक पर श्रद्धांजलि दी है।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More