Bharat varta desk
झारखंड समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। कुछ नए राज्यपालों की नियुक्ति हुई है। राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कई राज्यों के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है. राष्ट्रपति भवन द्वारा इसे लेकर एक विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसके मुताबिक आठ बार सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार झारखंड के राज्यपाल होंगे। झारखंड के राज्यपाल क राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है।जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना और ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।
रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गुलाब चंद कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।
सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तो लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम से असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, और उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है
Bharat Varta Desk : केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री और बिहार के पूर्व… Read More
Dr Rohit RanjanConsultant Neuro-PsychiatristMental Well-being , PatnaEx Consultant- NIMHANS Bengaluru आजकल के तेज़ी से बदलते… Read More
वैBharat varta Desk व बिहार के वैशाली जिला के दि शहरी विकास कोऑपरेटिव बैंक के… Read More
विश्व हिंदी परिषद तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्त्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय… Read More
बBharat varta Desk बिहार के 4 शहरों में नया एयरपोर्ट बनेगा। क्षेत्रीय संपर्कता योजना (Regional… Read More
Bharat varta Desk आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से… Read More