
Oplus_131072
Bharat varta desk
झारखंड समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। कुछ नए राज्यपालों की नियुक्ति हुई है। राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कई राज्यों के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है. राष्ट्रपति भवन द्वारा इसे लेकर एक विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसके मुताबिक आठ बार सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार झारखंड के राज्यपाल होंगे। झारखंड के राज्यपाल क राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है।जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना और ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।
रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गुलाब चंद कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।
सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तो लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम से असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, और उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More