श्रीलंका में प्रधानमंत्री का घर जलाया, राष्ट्रपति भवन पर कब्जा, दोनों भागे, अंडर ग्राउंड

Bharat Varta desk: श्रीलंका में आर्थिक संकट के खिलाफ भड़का जनता का गुस्सा विकराल होता जा रहा है। उग्र भीड़ ने कल कार्यवाहक प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी घर में आग लगा दी है। इस बीच उन्होंने इस्तीफा भी दे दिया है। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 6 पत्रकारों समेत 64 लोगों के घायल हो गए हैं वहीं दूसरी ओर शनिवार दोपहर आंदोलनकारियों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के सरकारी भवन पर कब्जा जमा लिया है। राजपक्षे राष्ट्रपति भवन को छोड़कर भाग गए हैं। अभी वह भूमिगत हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे 13 जुलाई को इस्तीफा दे सकते हैं। प्रदर्शनकारी उनसे पद छोड़ने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा जमा लिया है। इसकी तस्वीर और वीडियो सामने आए हैं जिनमें देखा जा रहा है कि प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के कमरों के पलंग के ऊपर कूद रहे हैं। स्विमिंग पूल में स्नान कर रहे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

5 days ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

5 days ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago