
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 94 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। लोकतंत्र के इस महापर्व में करीब 2.68 करोड़ मतदाता 1463 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण में कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा, इनमें महागठबंधन के मुख्य चेहरे तेजस्वी यादव शामिल हैं। इनके अलावा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, नीतीश सरकार के 4 मंत्रियों और करीब एक दर्जन बाहुबलियों के भाग्य का फैसला भी इसी चरण में होगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत मतदान हो रहा है।
बिहार के राज्यपाल ने डाला वोट
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने पटना के दिघा विधानसभा क्षेत्र में स्थित शासकीय स्कूल में वोट डाला। उनके अलावा उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पटना के राजेंद्र नगर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में मतदान किया।
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More