
Oplus_131072
Bharat varta Desk
गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रपति ने इस वर्ष कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजने की मंजूरी दी है। पद्म पुरस्कारों में 13 पद्म भूषण, 5 पद्म विभूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं, जिनमें 19 महिलाएं और 16 मरणोपरांत सम्मानित हैं। फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया है। बिहार से इस बार कला और विज्ञान जगत की उन हस्तियों को चुना गया है, जिन्होंने जमीन से जुड़कर अपनी पहचान बनाई। लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वाले भारत सिंह भारती को कला क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए पद्मश्री दिया गया है। कला की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले विश्वबंधु को मरणोपरांत इस सम्मान से नवाजा गया है। जानिए उन विभूतियों को
भरत सिंह भारती 1962 से पटना आकाशवाणी से जुड़े हैं, जो अपने मधुर गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध करते रहे हैं। बताया जाता है कि उन्होंने विश्व में भोजपुरी लोकगीत को पहुंचाया है। उन्होंने मॉरिशस में लगभग 35 से ज्यादा कार्यक्रम किया है। आकाशवाणी और दूरदर्शन पर समान रूप से भोजपुरी लोकगीत के कार्यक्रम किए। इन्हें बिहार सरकार ने भी कला के क्षेत्र में सम्मानित किया है। सुप्रसिद्ध लोक नर्तक और गुरु विश्व बंधु को साल 2026 के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। वहीं राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के पूर्व कुलपति रहे डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी फसलों की उन्नत तकनीक और विज्ञान आधारित कृषि पर उनके लेख और व्याख्यान आज भी नीति निर्माताओं और किसानों के लिए पथ-प्रदर्शक बने हुए हैं।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More