
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन की रैली के पहले आतंकियों ने हमला कर दिया. इसमें कई सुरक्षा जवान घायल हुए हैं.
शाहनवाज बोले उखड़ रहे है आतंकी: शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि आतंकियों के करतूतों से कोई डरने वाला नहीं है. कश्मीर में बदलाव की बयार बह रही है. हर कोई अमन चाहता है. आम लोगों में आतंकियों के प्रति नफरत की भावना चरम पर पहुंच गई है. आतंकी कमजोर होकर उखड़ रहे हैं. इसलिए बौखलाहट में वे ऐसी घटनाएं कर रहे हैं.
रैली में डटे रहे लोग: आतंकियों ने रैली शुरू होने के एक घंटे पहले ग्रेनेड से सीआपीएफ के जवानों पर हमला किया. घटनास्थल रैली स्थल से कुछ दूरी पर है. उसके बाद चारों ओर सनसनी फैल गई. मगर सभा स्थल पर जमा लोग डटे रहे. हालांकि सभा स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी गई. वहां मौजूद लोगों ने आतंकियों के खिलाफ नारे लगाए. केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री और शाहनवाज हुसैन के समर्थन में जिंदाबाद किया. बता दें कि जम्मू कश्मीर में नगर निकाय चुनाव होने वाला है. शाहनवाज हुसैन प्रभारी के रूप में लगातार चुनाव प्रचार में लगे हैं.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More