
नई दिल्ली. देश भर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है . पिछले 10 दिनों में तेल के दाम में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है . कई हिस्सों में पेट्रोल एक सौ रुपए लीटर तक पहुंच गया है .इसको लेकर विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है . लोग योग गुरु बाबा रामदेव को भी आड़े हाथों ले रहे हैं. बाबा रामदेव ने यूपीए सरकार में तेल की कीमत बढ़ने का विरोध किया था. उस समय उन्होंने इससे निजात पाने के लिए एनडीए सरकार को लाने की वकालत की थी. आज सोशल साइट्स पर लोग बाबा रामदेव को उन दिनों की बातों की याद दिला रहे हैं. उस समय का उनका वीडियो भी वायरल किया जा रहा है. इसी क्रम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर योग गुरू बाबा रामदेव के जरिए सरकार पर हमला बोला है. माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर थरूर ने एक तस्वीर शेयर कर लिखा- ‘अगर आपने बाबा रामदेव से योग की शिक्षा ली, तो आप भी पेट्रोल की कीमत 06 रुपये लीटर पर देख सकते हैं!’
थरूर ने लिखा, ‘छूने लगा है आसमान मोल तेल का, अपनी समझ से बाहर है ये झोल तेल का.’
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More