
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: नवादा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत भदौनी पंचायत के गोंदापुर और खरीदीविगहा गांव में 24 घंटे में आधे दर्जन लोगों के मरने की जानकारी मिली है. कुछ मृतकों के परिजन होली के दौरान जहरीली शराब पीने से मौत होने की बात बता रहे हैं, हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है. प्रशासन का कहना है कि घटना की छानबीन कराई जा रही है. दूसरी ओर से मिली जानकारी के अनुसार गोंदपुर के रामदेव यादव, अजय यादव, खरीदी बीघा के दिनेश उर्फ शक्ति, शैलेंद्र उर्फ शलो यादव, लोहा सिंह ठठेरा, प्रभाकर गुप्ता और सिसवा के गोपाल कुमार की मौत होने की बात आ रही है. दिनेश उर्फ शक्ति की पत्नी प्रियंका और बहन रेखा ने शराब पीने से मौत की बात कही है. बताया जा रहा है कि होली में शराब पीने के बाद गांव के और भी कई लोग बीमार पड़े हैं जिनका जहां-तहां अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इस घटना की खबर फैलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है. प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने गांव जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है. मृतकों के परिजनों से मिलने के बाद घटना की जानकारी ली है.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More