
Bharat varta desk: दिल्ली आबकारी नीति मामले में अनियमितता की जांच कर रही सीबीआई ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी और विधायक के. कविता को पूछताछ के लिए 6 दिसंबर को तलब किया है। समन मिलने के बाद के. कविता ने सीबीआई अधिकारियों से कहा कि वह हैदराबाद में अपने आवास पर उनसे मिल सकती हैं। एक दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा था कि जांच के दौरान कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि इस मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी नेता विजय नायर को कुछ व्यवसायियों और राजनेताओं द्वारा नियंत्रित दक्षिण के साउथ कार्टेल समूह से 100 करोड़ रुपये रिश्वत के रूप में मिले। यह फर्म कविता द्वारा नियंत्रित बताया जा रहा है। बता दें कि साउथ कार्टेल ग्रुप को अरबिंदो फार्मा के सरथ रेड्डी, टीआरएस एमएलसी के.कविता और श्री मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी द्वारा संचालित किया जाता है।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More