
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चौकीदार से लेकर थानेदार तक को जिम्मेवार ठहराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस एक्शन मोड में है। लगातार छापेमारी जारी है। लेकिन कानून का अनुपालन कराने के चक्कर में पुलिस अनुशासन और मर्यादा को भी ताक पर रख दी है। पुलिस की कार्रवाई को लेकर कुछ सवाल भी उठने लगे हैं। पटना के रामकृष्णा नगर थाना स्थित होटल के एक विवाह भवन में पुलिस ने चप्पे-चप्पे को खंगाला। इस दौरान महिलाओं के कमरे में तो पुलिस घुसी ही, दुल्हन के कमरे में भी जाकर जांच-पड़ताल की। इस दौरान महिला पुलिस साथ नहीं थी। पुरुष पुलिसकर्मी ही छानबीन करते रहे। पुरुष इंस्पेक्टर को अपने कमरे में आता देख दुल्हन भी दंग रह गयी। दुल्हन के कमरे की तलाशी लेने के बाद पुलिस अधिकारी अन्य कमरों में भी घुसे। जिस कमरे में महिलाएं बैठीं थीं और समारोह के लिए तैयार हो रही थीं, इंस्पेक्टर उस कमरे में भी घुसने से परहेज नहीं कर सके। महिलाएं खुद आलमारी खोल-खोलकर उन्हें दिखाने लगीं और अधिकारी ने हवाला दिया कि वो क्या कर सकते हैं भला। उन्हें तो ऊपर से आदेश है, ऊपर का प्रेशर है।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More