राज्य विशेष

शराब खोजने दुल्हन के कमरे में बिना महिला पुलिस जा घुसे इंस्पेक्टर, कहा – ऊपर का प्रेशर है

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चौकीदार से लेकर थानेदार तक को जिम्मेवार ठहराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस एक्शन मोड में है। लगातार छापेमारी जारी है। लेकिन कानून का अनुपालन कराने के चक्कर में पुलिस अनुशासन और मर्यादा को भी ताक पर रख दी है। पुलिस की कार्रवाई को लेकर कुछ सवाल भी उठने लगे हैं। पटना के रामकृष्‍णा नगर थाना स्थित होटल के एक विवाह भवन में पुलिस ने चप्‍पे-चप्‍पे को खंगाला। इस दौरान महिलाओं के कमरे में तो पुलिस घुसी ही, दुल्‍हन के कमरे में भी जाकर जांच-पड़ताल की। इस दौरान महिला पुलिस साथ नहीं थी। पुरुष पुलिसकर्मी ही छानबीन करते रहे। पुरुष इंस्पेक्टर को अपने कमरे में आता देख दुल्हन भी दंग रह गयी। दुल्हन के कमरे की तलाशी लेने के बाद पुलिस अधिकारी अन्य कमरों में भी घुसे। जिस कमरे में महिलाएं बैठीं थीं और समारोह के लिए तैयार हो रही थीं, इंस्पेक्टर उस कमरे में भी घुसने से परहेज नहीं कर सके। महिलाएं खुद आलमारी खोल-खोलकर उन्हें दिखाने लगीं और अधिकारी ने हवाला दिया कि वो क्या कर सकते हैं भला। उन्हें तो ऊपर से आदेश है, ऊपर का प्रेशर है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

3 hours ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

4 hours ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

7 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

1 week ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago