
Bharat varta Desk: महिलाओं के बीच काम करने वाली भागलपुर की प्रमुख सोशल वर्कर और जदयू नेत्री को पार्टी ने अहम जिम्मेदारी दी है। उन्हें जनता दल यूनाइटेड के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आज पटना के कर्पूरी सभागार में आयोजित संगठन के प्रांतीय बैठक में प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधान परिषद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज़ ने उन्हें नियुक्ति और प्रशस्ति पत्र सौंपा।
मुख्यमंत्री नीतीश के काम को जन-जन तक पहुंचाएंगी शबाना
कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सभी पदाधिकारियों को पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लेने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास के काम को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। सांसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़ कर काम करने पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष शबाना दाऊद ने कहा कि वह अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का काम करेंगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के विकास के लिए किए गए काम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करेंगी।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More