
Bharat varta desk: बिहार में 2 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव की लड़ाई कांटे की हो गई है। यह चुनाव खासतौर से जदयू और आरजेडी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना गया है। तारापुर विधानसभा सीट पर आगामी 30 अक्टूबर को चुनाव होना है। जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस, एलजेपी ने इस सीट पर अपने-अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। जहां चुनाव जीतने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यहां कैंप कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर जनता दल यू की ओर से राज्य सरकार के कई मंत्री यहां खूंटा गाड़े हुए हैं। इस क्रम में तोड़फोड़ भी चल रहा है यानी एक दल से दूसरे दल में नेताओं के आने-जाने का सिलसिला भी जारी है। इसमें आज जनता दल यू को सफलता मिली जब राजद के नेता रहे शकुनी चौधरी के बेटे राहुल चौधरी को जदयू ने अपने में मिला लिया। राहुल के बड़े भाई सम्राट चौधरी भाजपा के कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री हैं। पटना में जदयू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में दूसरे दलों के कई नेता आज जनता दल यू में शामिल हो गए। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राहुल चौधरी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। तारापुर विधानसभा क्षेत्र कुशवाहा बहुल है। राहुल इसी बिरादरी से आते हैं। इससे जनता दल यू अपनी मजबूत स्थिति का दावा कर रहा है।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More