
News N Live Desk: अखिल भारती विद्यार्थी परिषद (ABVP) का नागपुर (विदर्भ) में आयोजित 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन “प्रा. यशवंत केलकर युवा पुरस्कार समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह में पुरस्कार विजेता बिहार के वैशाली जिले के मनीष कुमार को सतत कृषि पहल हेतु प्रतिष्ठित “प्रा. यशवंत केलकर युवा पुरस्कार” प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें स्मृति चिन्ह व पुरस्कार राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। बता दें कि नितिन गडकरी भी विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं।
मनीष कुमार “बैक टू विलेज” संस्था के सह-संस्थापक हैं। उन्हें यह पुरस्कार युवाओं को स्थायी जैविक और बहु-प्रचलित खेती के लिए सफल मॉडल की ओर आकर्षित करने एवं युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण द्वारा ग्रामीण रोजगार सृजन करने हेतु दिया गया है। सन 2010 में आईआईटी खड़गपुर से परास्नातक (इंटीग्रेटेड मास्टर्स) की शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत उन्हें अमेरिका की एक बड़ी बहुराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी का प्रस्ताव पारित हुआ, हालांकि उन्होंने नौकरी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर अपनी ऊर्जा को ग्रामीण विकास के कार्यों में केंद्रित किया।
प्रो. यशवंत केलकर का अखिल भारती विद्यार्थी परिषद के शिल्पकार के रूप में तथा विस्तार में अहम योगदान रहा है। उनकी स्मृति में 1991 से यह पुरस्कार हर वर्ष दिया जा रहा है। विभिन्न समाज उपयोगी कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं के कार्य को प्रोत्साहन देना इस पुरस्कार का मुख्य प्रायोजन है। इस पुरस्कार में 1 लाख रु की राशि, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह समाविष्ट है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुब्बैया षणमुगम एवं राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने मनीष कुमार को उनके उज्ज्वल भविष्य की योजनाओं में सफलता प्राप्त करने की कामना के साथ उनको प्रो. यशवंत केलकर युवा पुरस्कार से सम्मानित होने की बधाई दी है।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More