
Oplus_131072
Bharat varta Desk
।पोप फ्रांसिस की हालत गंभीर बनी हुई है. शनिवार को वेटिकन ने बताया कि उन्हें लंबे समय तक अस्थमा से जुड़ी श्वसन समस्या (respiratory problem) का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें ऑक्सीजन की अधिक मात्रा की जरूरत पड़ी. 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस पिछले एक हफ्ते से फेफड़ों में गंभीर संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टरों के अनुसार उन्हें खून की कमी (एनीमिया) से जुड़ी समस्या भी है, जिसके कारण उन्हें ब्लड ट्रांसफ्यूजन दिया गया.
वेटिकन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पोप दिनभर कुर्सी पर बैठे रहे, लेकिन कल की तुलना में अधिक दर्द में हैं.पोप फ्रांसिस को 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुरुआत में उनके ब्रोंकाइटिस के लक्षण बढ़ गए थे, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनकी बारीकी से जांच की. जांच में उनके फेफड़ों में वायरल, बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण की पुष्टि हुई. उन्हें कॉटिकोस्टेरॉयड, एंटीबायोटिक्स और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. पोप की देखरेख उनके निजी चिकित्सक डॉ. कार्बोन और नर्स मास्सिमिलियानो स्ट्रापेट्टी कर रहे हैं. हालांकि, वे बीमार होने के बावजूद वेटिकन में रुककर काम करना चाहते थे, लेकिन उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More