पॉलिटिक्स

विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक पर विधानसभा में घमासान, विपक्षी विधायकों ने फाड़ी विधेयक की प्रति

पटना: बिहार विधानसभा में आज का दिन हंगामेदार रहा। दरअसल, विपक्ष के विधायकों ने भोजनावकाश के बाद विधानसभा के वेल में आकर ‘बिहार विशेष सशस्त्र विधेयक 2021’ के विरोध में जबरदस्त हंगामा किया। विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विधेयक की प्रति फाड़कर विरोध जताया।

बता दें कि बिहार सरकार द्वारा एक नया विधेयक ‘बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021’ लाया जा रहा है, जिसके पास होने के बाद पुलिस को कई विशेष अधिकार मिलेंगे। विशेष सशस्त्र पुलिस को किसी को गिरफ्तार करने के लिए वारंट या मजिस्ट्रेट की इजाजत की जरूरत नहीं होगी। विशेष सशस्त्र पुलिस बिना वारंट के किसी की भी तलाशी कर सकेगी। अगर विशेष सशस्त्र पुलिस के किसी अधिकारी पर किसी अपराध का आरोप लगता है, तो कोर्ट खुद से संज्ञान नहीं ले पाएगी।

विपक्ष के विधायकों का कहना है कि यह विधेयक काला कानून है। किसी भी हाल में इस काले कानून को पास नहीं होने दिया जाएगा। कानून के 0आस विधायकों ने कहा कि बिहार विधानसभा में 23 मार्च को इस बिल को रोकने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

Anupam

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago