
Bharat varta desk: लालू प्रसाद के जेल जाने के बाद उनके बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता सब देख रही हैकि किस तरह गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद को एक ही केस में बार-बार जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसी भाजपा के प्रकोष्ठ के रूप में काम कर रही हैं। ऐसा लग रहा है मानो आजादी के बाद अब तक केवल चारा घोटाला ही हुआ। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के शासनकाल में 80 घोटाले हो चुके हैं ।क्या कोई जेल गया। नीरव मोदी, विजय माल्या के लिए कानून कहां है। 2 दिन पहले गुजरात के लोग 23 हजार करोड़ लेकर भाग गए। किसी के लिए जेल नहीं है केवल लालू जी के लिए है। उन्होंने कहा कि अमीर लोग और उनके नेता जेल नहीं जाते हैं मगर देश की जनता सब कुछ देख रही है। लालू जी को सजा हुई है। सीबीआई के ऊपर हाई कोर्ट है। उसके ऊपर सुप्रीम कोर्ट है। हम लोग कोर्ट का सम्मान करते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More