
गया : विनोबा समन्वय आश्रम, बोधगया के संचालक द्वारिको सुंदरानी जी का पटना के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। वे लगभग 99 वर्ष के थे। उन्होंने बोधगया के वासियों के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। वे समन्वय आश्रम ट्रस्ट के संचालन में वर्ष 1954 से करने में जुटे थे। भूदान में विनोबा जी को बोधगया व इसके आसपास पांच हजार एकड़ जमीन मिली। इन जमीनों को तीन हजार लोगों में वितरित कर उनपर पर 13 गांव बसाए गए। विनोबा के शिष्य द्वारिको सुंदरानी 20 सितंबर 1947 से पवनार आश्रम से ही उनसे जुड़े व साथ रहे। उनके भूदान आंदोलन के दौरान भी साथ रहे थे। वे विनोबाजी द्वारा बोधगया में स्थापित समन्वय आश्रम के संचालक हैं। ट्रस्ट के माध्यम से अब तक लगभग 8 लाख लोगों के आंख के मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन हुआ है। विनोबा भावे के नाम पर संस्थानों को बनाने में भी उनका अहम योगदान रहा है द्वारिको सुंदरानी जी बुद्ध टेंपल मैनेजमेंट कमेटी के सचिव भी रह चुके हैं। उन्हें कई प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजा गया है। जमुनालाल बजाज, अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। वे दलाई लामा के भी काफी करीबी माने जाते थे। इनके द्वारा विभिन्न गांव में स्कूल खोलकर शिक्षा देने में अहम योगदान दिया गया। वे मुख्य रूप से मुसहर, महादलितओं को शिक्षित करने के मुहिम में लगे रहे। और गांधी बिनोवा विचारधारा को बढ़ाने में इनका अहम योगदान रहा है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More