पॉलिटिक्स

विधायक जयप्रकाश और लोबिन हेंब्रम की सदस्यता खत्म

Bharat varta desk

दलबदल के मामले में झारखंड के दो विधायकों जयप्रकाश भाई पटेल और लोबिन हेंब्रम की विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है। स्पीकर रबींद्र नाथ महतो के न्यायाधिकरण ने दोनों के खिलाफ इस संबंध में दायर शिकायत पर संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत सुनवाई के बाद गुरुवार को यह फैसला सुनाया। यह फैसला 26 जुलाई से प्रभावी माना जाएगा। खास बात यह है कि दोनों विधायक सत्ता पक्ष से संबद्ध थे। मांडू विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय जनता पार्टी के जयप्रकाश भाई पटेल लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे और उसके टिकट पर हजारीबाग सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे।झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोरियो क्षेत्र के विधायक लोबिन हेंब्रम राजमहल लोकसभा सीट पर अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में उतरे थे। हालांकि, ये दोनों विधायक चुनाव हार गए थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

जीतन राम मांझी ने किशोर कुणाल को भारत रत्न देने के लिए राष्ट्रपति को लिखा पत्र

Bharat Varta Desk : केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री और बिहार के पूर्व… Read More

11 hours ago

ADHD: एक समझ की आवश्यकता

Dr Rohit RanjanConsultant Neuro-PsychiatristMental Well-being , PatnaEx Consultant- NIMHANS Bengaluru आजकल के तेज़ी से बदलते… Read More

2 days ago

राजद विधायक घोटाले मामले में ससुर- दामाद गिरफ्तार

वैBharat varta Desk व बिहार के वैशाली जिला के दि शहरी विकास कोऑपरेटिव बैंक के… Read More

2 days ago

विश्व हिंदी परिषद ने हिंदी को विश्व भाषा बनाने को चलाया अभियान

विश्व हिंदी परिषद तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्त्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

बिहार के चार शहरों में बनेगा एयरपोर्ट

बBharat varta Desk बिहार के 4 शहरों में नया एयरपोर्ट बनेगा। क्षेत्रीय संपर्कता योजना (Regional… Read More

3 days ago

आप विधायक की गोली लगने से मौत

Bharat varta Desk आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से… Read More

3 days ago