
Bharat varta desk
दलबदल के मामले में झारखंड के दो विधायकों जयप्रकाश भाई पटेल और लोबिन हेंब्रम की विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है। स्पीकर रबींद्र नाथ महतो के न्यायाधिकरण ने दोनों के खिलाफ इस संबंध में दायर शिकायत पर संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत सुनवाई के बाद गुरुवार को यह फैसला सुनाया। यह फैसला 26 जुलाई से प्रभावी माना जाएगा। खास बात यह है कि दोनों विधायक सत्ता पक्ष से संबद्ध थे। मांडू विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय जनता पार्टी के जयप्रकाश भाई पटेल लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे और उसके टिकट पर हजारीबाग सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे।झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोरियो क्षेत्र के विधायक लोबिन हेंब्रम राजमहल लोकसभा सीट पर अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में उतरे थे। हालांकि, ये दोनों विधायक चुनाव हार गए थे।
Bharat varta Desk आज कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के समक्ष सुल्तानगंज से कांग्रेस उम्मीदवार… Read More
Bharat varta desk झारखंड कैडर के 1994 बैच की आईपीएस तदाशा मिश्रा को झारखंड का… Read More
Bharat varta Desk जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) चुनाव परिणाम घोषित हो चुका है।… Read More
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा… Read More
Bharat varta Desk बिहार में आज विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मतदान… Read More
Bharat varat Desk बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का प्रचार समाप्त हो गया… Read More