
Bharat varta desk: विधान परिषद चुनाव के लिए एनडीए की ओर से 24 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम लगभग तय किए जा चुके हैं। भाजपा 12 और जनता दल यू 11 सीटों पर अपने-अपने हिसाब से जिताऊ उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी में है।
बिहार सरकार में मंत्री रहे नीरज बबलू की पत्नी नूतन इस बार सहरसा सीट से भाजपा की ओर से दांव आजमाएगी। कुछ दिन पहले वह लोजपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई हैं।
भाजपा के औरंगाबाद और सिवान सीट पर अभी मंथन चल रहा है। बता दें कि सीवान से विधान पार्षद रहे टुन्ना जी पांडे को भाजपा ने बाहर कर दिया है। यहां नए उम्मीदवार की तलाश पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती है जो सीट जीत सके।
मंत्री सुमित सिंह की पत्नी की भी चर्चा
उधर जनता दल यू की ओर से बिहार सरकार के मंत्री की पत्नी और पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की बहू सपना सिंह मुंगेर विधान परिषद सीट से दांव आजमाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने उनका नाम लगभग तय कर दिया है। हालांकि दोनों ओर से उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। हम यहां संभावित उम्मीदवारों की सूची भी दे रहे हैं। जिसके मुताबिक लोजपा के पारस गुट को मिली वैशाली विधान परिषद सीट पर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने चर्चित कारोबारी भूषण राय को लड़ाने का फैसला किया है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More