
Bharat varta desk: विधानसभा परिसर में शराब की बोतल मिलने के मामले को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में उठाया और मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले की हाई लेवल जांच कराने का आदेश दिया। उसके अनुसार इस मामले की जांच करने बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण और डीजीपी एसके सिंघल विधानसभा पहुंचे। दोनों ने उस जगह का मुआयना किया जहां पर शराब की बोतले मिली है। खाली बोतलों को सील कर जांच के लिए भेज गया। डीजीपी एसके सिंघल ने कहा कि प्रोपर लोकेशन पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। आसपास के कैमरों की पड़ताल की जा रही है. बहुत जल्द स्थिति स्पष्ट कर लिया जाएगा। यहां बता दें कि सदन में इस मामले को उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि शराब की बोतलें पाए जाने के आरोप में विधानसभा के प्रशासनिक सचिव को गिरफ्तार किया जाना चाहिए क्योंकि इसके पहले जिन होटलों और दूसरे ठिकानों पर शराब मिली हैं वहां जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More