
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए 24 मार्च को चुनाव होगा. इसमें एनडीए के महेश्वर हजारी और आरजेडी के भूदेव चौधरी के बीच लड़ाई तय मानी जा रही है.समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र से चौथी बार विधायक जदयू के विधायक महेश्वर हजारी ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में एनडीए उम्मीदवार के रूप में पर्चा भर दिया है. हजारी नीतीश कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं. विधानसभा अध्यक्ष भाजपा के विजय कुमार सिन्हा है इसलिए उपाध्यक्ष का पद जदयू के खाते में गया है. वहीं दूसरी ओर महागठबंधन की ओर से राजद विधायक सुधीर चौधरी को मैदान में उतारने की तैयारी है. राजद की बैठक में भूदेव चौधरी के नाम पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुहर लगा दी है. भूदेव जमुई जिला से विधायक हैं और अनुसूचित जाति से आते हैं.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More