पॉलिटिक्स

विधानसभा अध्यक्ष चुनाव में जनादेश का अपहरण हुआ- तेजस्वी

पटना। महागठबंधन विधानमंडल दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में जनादेश का अपहरण हुआ है। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने विधानसभा में गुप्त मतदान के जरिए चुनाव कराने की मांग की थी मगर उसे अनसुना किया गया।

तेजस्वी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई ऐसे मंत्री जो किसी भी सदन के सदस्य नहीं है विराजमान होकर अपनी ‘ध्वनि’ से ध्वनि मत को समृद्ध कर रहे थे। जनादेश चोरी के बाद अब लोकतंत्र को और शर्मसार किया गया।

तेजस्वी ने कहा कि सदन स्थापित परंपरा नहीं स्थापित नियम से चलता है। विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में मुख्यमंत्री जो सदन के सदस्य भी नहीं है उनके बैठने की कोई परंपरा नहीं रही है। अशोक चौधरी और मुकेश सहनी जो किसी भी सदन के सदस्य नहीं है वो सदन में कैसे बैठे रहे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

5 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

6 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

2 weeks ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

2 weeks ago