बड़ी खबर

विधानसभा अध्यक्ष का गृह सचिव और डीजीपी को निर्देश, विधायकों से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर रिपोर्ट करें

पटना: बिहार विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बताया गया है कि विधानसभा अध्यक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद और पुलिस महानिदेशक से दूरभाष पर बात कर 23 मार्च को बिहार विधानसभा परिसर में विधायकों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा हुए दुर्व्यवहार के मामले को अपने स्तर से संज्ञान लेते हुए दोषी पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर रिर्पोट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ताकि उनपर कार्रवाई की जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा का ख्याल रखने की जवाबदेही सभी की है। लक्ष्मण रेखा पार करने की छूट किसी को भी नहीं दी जा सकती है। साथ ही उन्होंने उस दिन विधायकों द्वारा किये गये व्यवहार की समीक्षा और कार्रवाई के लिए इस दिन का वीडियो फुटेज बिहार विधानसभा की आचार समिति को सौंपने का निर्णय लिया है।

यह जानकारी बिहार विधानसभा सचिवालय के उपनिदेशक संजय कुमार सिंह द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

8 hours ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 day ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 day ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

3 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

3 days ago