Categories: बड़ी खबर

विधानसभाध्यक्ष के विशिष्ट आदेश पर बुलाई गई थी पुलिस, गृह सचिव और डीजीपी ने कहा वे कहेंगे तो कार्रवाई होगी


पटना,भारत वार्ता संवाददाता
कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि विधानसभाध्यक्ष को उनके चेंबर में विपक्षी विधायकों ने बंद कर रखा था. उन्हें बाहर निकालने के लिए विधानसभा में पुलिस बुलाई गई थी. आज बिहार के आला अफसरों ने भी कल की घटना के लिए विधानसभा अध्यक्ष को ही जिम्मेदार ठहरा दिया है.बिहार विशेष ससस्त्र पुलिस बिल पर बुलाए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृह सचिव चैतन्य प्रसाद और पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल ने स्पष्ट तौर पर कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के विशिष्ट आदेश पर मार्शल को सहयोग करने के लिए पुलिस बल विधानसभा में भेजा गया था. विधायकों के साथ पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने के सवाल पर गृह सचिव ने कहा कि यदि विधानसभा अध्यक्ष कार्रवाई करने का निर्देश देंगे तो कार्रवाई की जाएगी.विधानसभा में विधायकों के साथ मारपीट की घटना के बारे में दोनों अधिकारियों ने अनभिज्ञता जाहिर की.’

पुलिस बिल पर दिया स्पष्टीकरण

दोनों अधिकारियों ने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बिल पर स्पष्टीकरण दिया. उन्होंने बताया कि बीएमपी को ही विशेष सशस्त्र पुलिस बनाया जाएगा. बिहार के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों जैसे बोधगया और दरभंगा एयरपोर्ट पर सुरक्षा की जिम्मेदारी बीएमपी की है. अब आने वाले दिनों में पटना मेट्रो की सुरक्षा के लिए भी जवानों को तैनात किया जाएगा.उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तरह पावर दिए जाएंगे, जैसे कि वारंट के बिना गिरफ्तारी. यह मात्र जनता की सुरक्षा और हित के लिए बनाया गया पुलिस अधिनियम है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago