
NEWSNLIVE DESK: पांच-छह दशक पहले छठ पर्व के बारे में लोग कम जानते थे। लेकिन बीते कुछ बरसों में छठ की चर्चा बड़े स्तर पर होने लगी है। इस लोकपर्व का दायरा लगातार बढ़ा है। बिहार-यूपी के गांव ही नहीं, यह देश की राजधानी, प्रमुख शहरों के अलावा विदेशों में भी मनाया जाता है। एक समय था, जब पूर्वांचल के लोग इस लोकपर्व के लिए अपने-अपने गांव की ओर जाते थे। लेकिन यह ट्रेंड बदल गया है। अब इस इलाक़े का जो परिवार जहां आबाद है, वहीं छठ की छटा बिखेर रहा है। फिर इससे फ़र्क़ नहीं पड़ता कि जगह दिल्ली है कि दुबई या फिर अमेरिका का ही कोई शहर। छठ ग्लोबल महापर्व बन चुका है।
कनाडा के टोरंटो में रहने वाले अशोक पांडे बताते हैं कि यह लोकपर्व अब पूर्वांचल का लोकपर्व नहीं रहा। छठ महापर्व ग्लोबल स्तर पर मनाया जा रहा है। विदेशों में जहां भी भारतीय मूल के लोग रह रहे हैं, वहां छठ पर्व मनाया जा रहा है। अमेरिका में कैलिफोर्निया जैसी जगह पर समंदर किनारे लोग छठ मनाते हैं। कई लोग अपने कैंपस में पानी की हौदी बनाकर अमेरिका में छठ मनाते हैं।
पांडे बताते है कि साथ ही मॉरिशस और फिजी जैसे देशों में तो छठ आम है। अमेरिका के बड़े शहरों के अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ़्रीका में भी छठ पर्व मनाया जा रहा है। सिंगापुर में रहने वाले राम अवध सिंह के मुताबिक़, छठ पर्व के मौके पर सिंगापुर सहित विश्व के कई हिस्सों में छठ पर्वव धूमधाम से मनायाा जाता है।वहां के फ़िज़ाओं में छठ के मधुर लोकगीत सुन सकते हैं। कुछ दशक पहले यह स्थिति नहीं थी।
दुबई में रहने वाली रश्मि सिन्हा कहती हैं कि दुबई में पूजन सामान तैयार करना तो मुश्किल होता है लेकिन हम लोग निष्ठा पूर्वक पूजा करते हैं अधिकांश जगहों पर स्विमिंग पूल को ही छठ घाट का रूप दे दिया जाता है।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More