पॉलिटिक्स

वित्त मंत्री सीतारामण के पति ने कहा-इस बार BJP जीती तो दोबारा चुनाव नहीं होंगे

Bharat varta desk:

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति और अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी टिप्पणी की है. द लल्लनटॉप के अनुसार उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, अगर 2024 में दोबारा यही सरकार बनती है तो उसके बाद फिर कभी चुनाव नहीं होगा. अब ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को कांग्रेस पार्टी की तरफ से शेयर किया गया है. 

हालांकि परकाला प्रभाकर पहले भी मौजूदा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं.

परकला प्रभाकर ने पत्रकार दीपक शर्मा को हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है. जिसमें प्रभाकर ने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा,ऐसी संभावना है कि अगर यही सरकार दोबारा सत्ता में आती है तो फिर आप एक और चुनाव की उम्मीद मत कीजिए. इसके बाद चुनाव होगा ही नहीं. देश का संविधान और नक्शा पूरी तरह से बदल जाएगा. इसको पहचान भी नहीं सकते. आप लाल किले से नफरत की बातें सुनेंगे. जो बहुत ही खतरनाक है

पहले भी सरकार पर कई आरोप लगा चुके हैं.

इससे पहले प्रभाकर नोटबंदी, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर कई बार सरकार को घेर चुके हैं. इसके अलावा परकला प्रभाकर ने हाल ही में इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर कहा था यह सिर्फ देश का सबसे बड़ा घोटाला नहीं बल्कि दुनिया का सबसे स्कैम है.

वित्त मंत्री के पति परकला प्रभाकर जाने-माने अर्थशास्त्री हैं. वह साल 2014 से 2018 तक आंध्र प्रदेश सरकार कैबिनेट रैंक की सेवाएं दे चुके हैं. और कम्युनिकेशंस एडवाइजर भी रहे हैं. उन्होंने JNU से MA और  एम.फिल. किया. प्रभाकर ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से साल 1991 में PhD की. 2008 में प्रजा राज्यम पार्टी के प्रवक्ता के रूप में कार्य कर चुके हैं. उन्होंने ‘द क्रुक्ड टिम्बर ऑफ न्यू इंडिया’ नाम की किताब भी लिखी है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

3 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

6 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

6 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

7 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

1 week ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

1 week ago