
Bharat varta desk: खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम के आप्त सचिव मृत्युंजय कुमार के भाई धनंजय कुमार और महिला मित्र रत्ना चटर्जी के आवास पर निगरानी विभाग आर्थिक अपराध इकाई और स्पेशल विजिलेंस यूनिट के नेतृत्व में छापेमारी के क्रम में करीब 30 लाख रूपए नकद और 50 लाख का जेवरात समेत भारी मात्रा में सोने के बिस्कुट बरामद किए गए हैं। यह सारी संपत्तियां रत्ना चटर्जी के यहां मिली हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम पटना अररिया और कटिहार में एक साथ रेड कर रही है। आप्त सचिव मूल रूप से अदरिया के रहने वाले हैं। उनके पैतृक आवास में बहुत कुछ नहीं मिला है।अधिकारी मृत्युंजय कुमार की महिला मित्र रत्ना चटर्जी पूर्व में किशनगंज में सीडीपीओ के पद पर तैनात थी और 2011 में विजिलेंस की टीम ने इन्हें घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था और इस मामले में उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। उनके पास भारी मात्रा में बेनामी संपत्ति बरामद हुई है जिसकी छानबीन चल रही है।
बताया जाता है कि ओएसडी मृत्युंजय कुमार सिंह किशनगंज सीडीपीओ रत्ना चटर्जी के मकान में आते-जाते थे। मृत्युंजय के बड़े भाई धनंजय कुमार वर्मा रेलवे से रिटायर्ड हैं। धनंजय के घर को भी खंगाल रही है। ओएसडी मृत्युंजय कुमार सिंह कटिहार में सहायक थाना क्षेत्र के मुंसी यादव कॉलोनी में रहते हैं। यहां निगरानी की टीम ने लॉकर तोड़ने वाले को बुलाया गया। इसके बाद छापेमारी की गई।
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More