Categories: बड़ी खबर

विक्रमशिला के पास केंद्रीय विश्वविद्यालय की जमीन अधिग्रहण के लिए 84 करोड़ रुपए मंजूर

Bharat varta desk:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए. कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी है. भागलपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. इसके लिए जमीन अधिग्रहण के लिए 87 करोड़ की राशि स्वीकृत की गयी है. 

पंचायत निर्माण कार्य मैनुअल की स्वीकृति दी गई है. राजनैतिक दलों के कार्यालय के लिए आवंटित भवन के नवीनीकरण की बाध्यता समाप्त करने के लिए संशोधित नीति की स्वीकृति दी गई है.बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बेहतर प्रबंधन एवं संचालन के लिए 301 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है.राजगीर में क्रिकेट स्टेडियम के सुगम संचालन के लिए विभिन्न कोटि के 81 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है .

ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता बगहा-2 के संतोष कुमार को सेवा से बर्खास्त किया गया है.पटना के गर्दनीबाग में पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के लिए कुल 20 आवासों का जजेज एनक्लेव निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है .बिहार में तीन खनिज ब्लॉक जमुई में लोह अयस्क के दो ब्लॉक एवं रोहतास में एक लाइन स्टोन ब्लॉक की इ-नीलामी के लिए टेंडर अप्रूवल कमेटी द्वारा अनुशंसित अनुमानित आरक्षित मूल्य की स्वीकृति दी गई है .

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago