बड़ी खबर

वाराणसी में मोदी के मेगा रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

वाराणसी, विशेष प्रतिनिधि- वाराणसी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में जनसैलाब उमड़ गया है। पीएम वाराणसी में रोड शो करने के लिए शुक्रवार को मीरजापुर की जनसभा के बाद काफ‍िले के साथ पहुंचे तो जगह – जगह सड़क किनारे लोगों ने उनका खूब स्‍वागत किया। वाराणसी के विधानसभा सीटों पर 7 मार्च को चुनाव होने वाले हैं। मोदी ने रोड शो करके भाजपा के लिए वोट मांगे।


मलदहिया से लहुराबीर, पिपलानी कटरा होते हुए शाम पांच बजे रोड शो कबीरचौरा पहुंच गया है। इसके आगे मैदागिन, बुलानाला और नीचीबाग होते हुए ज्ञानवापी विश्‍वनाथ कारिडोर पहुंचेगा। साढ़े 3 किलोमीटर की यात्रा है। प्रधानमंत्री लंका रोड स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय के मूर्ति पर माल्यार्पण भी करेंगे। यात्रा शुरू करने के पहले उन्होंने सरदार पटेल की मूर्ति कहां पर माल्यार्पण किया।

उन्हें देखने के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग अपने घरों के बाहर और छतों पर खड़े हो गए हैं। इनमें बड़ी संख्या में नौजवान वह महिलाएं शामिल है। लोग हर हर महादेव का जयकारा लगा रहे हैं कई लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं। रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का बैनर और झंडा लेकर चल रहे हैं। सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ है। कुछ जगहों पर बटुक पीएम के स्‍वागत में मंत्रोच्चार करते नजर आए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

20 minutes ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago