वाराणसी में मोदी के मेगा रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

वाराणसी, विशेष प्रतिनिधि: वाराणसी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में जनसैलाब उमड़ गया है। पीएम वाराणसी में रोड शो करने के लिए शुक्रवार को मिर्जापुर की जनसभा के बाद काफ‍िले के साथ पहुंचे तो जगह-जगह सड़क किनारे लोगों ने उनका खूब स्‍वागत किया। वाराणसी के विधानसभा सीटों पर 7 मार्च को चुनाव होने वाले हैं। मोदी ने रोड शो करके भाजपा के लिए वोट मांगे।

मलदहिया से लहुराबीर, पिपलानी कटरा होते हुए शाम पांच बजे रोड शो कबीरचौरा पहुंच गया है। इसके आगे मैदागिन, बुलानाला और नीचीबाग होते हुए ज्ञानवापी विश्‍वनाथ कारिडोर पहुंचेगा। साढ़े 3 किलोमीटर की यात्रा है। प्रधानमंत्री लंका रोड स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय के मूर्ति पर माल्यार्पण भी करेंगे। यात्रा शुरू करने के पहले उन्होंने सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

पीएम मोदी को देखने के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग अपने घरों के बाहर और छतों पर खड़े हो गए हैं। इनमें बड़ी संख्या में नौजवान और महिलाएं शामिल है। रोड शो में शामिल लोग हर हर महादेव का जयकारा लगा रहे हैं। कई लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं। रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का बैनर और झंडा लेकर चल रहे हैं। सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ है। कुछ जगहों पर बटुक पीएम के स्‍वागत में मंत्रोच्चार करते नजर आए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 day ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 days ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

6 days ago