वर्चुअल मीटिंग में बोले लालू – जनता की सेवा करें सभी विधायक

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लम्बे समय के बाद रविवार को पार्टी नेताओं से वीडियो कांफ्रंसिंग के जरिए मुखातिब हुए।
इसमें उन्होंने पार्टी के लोगों को कोरोना से जीतने के लिए सभी का साथ देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम बीमार हैं और इस हालत में कहीं नहीं जा रहे हैं, जैसे ही ठीक होंगे, आप सब के बीच में आयेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी पूरी तरह से अपने गरीब लोगों की सेवा करें। इस बीमारी से लाखों लोगों की मृत्यु हुई है। हर तरफ तबाही है। ऐसे में आपका फर्ज होता है कि जितना हो सके, जनता के बीच जाकर उनकी सेवा करिए। उन्होंने बिहार के लोगों के प्रति चिंता भी प्रकट की।
इससे पहले तेजस्वी यादव ने वर्चुअल मीटिंग शुरू करते हुए कहा कि बिहार में सरकारी अस्पतालों की स्थिति इतनी खराब है कि जनता वहां नहीं जाना चाहती है। सरकार कोरोना में हर तरह से विफल हो रही है। राष्ट्रीय जनता दल कोरोना से परेशान लोगों की हर तरह से मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि पटना से बाहर शेष बिहार में स्वास्थ्य सुविधा नहीं है।

राजद की वर्चुअल मीटिंग दोपहर दो बजे की जगह 2:45 बजे शुरु हुई। मीटिंग की शुरुआत में सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन व पार्टी के अन्य दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। मीटिंग में उन लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी, जिनकी जान कोरोना से हो चुकी है। बताया जा रहा है कि तबीयत ठीक नहीं होने के कारण मीटिंग में लालू प्रसाद करीब 45 मिनट देर से जुड़े।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago