मनोरंजन

लोहा सिंह नाटक की शानदार प्रस्तुति

नाट्य मंचन समारोह का उद्घाटन प्रसिद्ध लोकगायिका नीतू कुमारी नवगीत ने किया

पटना: रामेश्वर सिंह कश्यप लिखित नाटक लोहा सिंह का प्रसारण आकाशवाणी से होता था तो दूर-दराज के लोग रेडियो सेट को कानों से लगाकर नाटक का आनंद लेते थे। हास्य और व्यंग्य के संवादों से लबरेज इस नाटक के इश्क में लाखों लोग पड़े। रंगकर्मी भी इस नाटक का मंचन कर आनंदित होते रहे। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कला कुंज पटना रंगमंडल में एक बार पुनः इस नाटक का मंचन कालिदास रंगालय में किया। ओम कपूर के निर्देशन में की गई इस रंगमंचीय प्रस्तुति के दौरान श्रोता लोहा सिंह के चुटीले संवादों से कभी गुदगुदाए, तो कभी खिलखिलाए और कभी संवादों की ऐसी मार उनके मन पर पड़ी कि वह सोचने को विवश हुए कि व्यवस्था इतनी खराब कैसे हुई।

कालिदास रंगालय में नाट्य मंचन समारोह का उद्घाटन प्रसिद्ध लोकगायिका नीतू कुमारी नवगीत ने किया। उन्होंने कहा कि कला कुंज की सक्रियता सराहनीय है।

देश की स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद लोगों ने विकास का जैसा सपना देखा वह पूरा नहीं हो पाया। बढ़ती आबादी ने विकास के पहिए को जाम कर दिया। बढ़ती जनसंख्या के कारण कई और समस्याएं जी देश के सामने आईं। नाटक में इसी पहलू को हास्य और व्यंग्य की चटनी में लपेटकर पेश किया गया। विवेक ओझा ने लोहा सिंह और निर्देशक ओम कपूर ने बुलाकी की भूमिका में शानदार अभिनय किया। रंगोली पांडे ने खदेरन की मदर और रजनी कुमारी ने भगजोगनी की भूमिका में अपने आप को सशक्त रूप से पेश किया। उपेंद्र कुमार सिंह, अक्षय कुमार और संजीव सिंह ने भी शानदार अभिनय किया। सुभाष चंद्र, संजय किशोर और कुणाल सिकंद ने नेपथ्य में रहकर शानदार योगदान दिया। कुल मिलाकर लोहा सिंह नाटक की शानदार प्रस्तुति हुई।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago