
Bharat varta desk:
लोजपा सांसद के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। एफ आई आर में लोजपा के संस्थापक स्वर्गीय राम विलास पासवान के बेटे सांसद चिराग पासवान के नाम की भी चर्चा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब तीन महीने पहले एक पीड़िता ने दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में सांसद के खिलाफ शिकायत की थी मगर उसका एफ आई आर दर्ज नहीं किया गया। अब कोर्ट का आदेश आने के बाद के एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह सांसद प्रिंस राज है जो समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये चिराग पासवान के चचेरे भाई और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के भतीजे हैं। दिल्ली की रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सांसद ने न केवल उसके साथ ज्यादाती की बल्कि वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की भी धमकी दी। इसकी शिकायत जब उन्होंने सांसद चिराग पासवान से की तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं किया। जब वो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई तो चिराग पासवान ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। उसने सांसद चिराग पासवान पर मामले को दबाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। केस दर्ज कराने वाली लड़की सांसद प्रिंस राज से काफी करीब रही है। वह उनके चुनाव प्रचार में दिल्ली से समस्तीपुर भी आती रही है।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More